कासगंज। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन संगठन की ओर से 17 दिसंबर को वैश्य संकल्प रैली का आयोजन होगा। इस रैली में शहर में चंदन चौक बनाने की मांग उठाई जाएगी। वैश्य महासम्मेलन की तैयारियों के संबंध में सोमवार को हुई बैठक में तय किया गया कि लखनऊ में प्रस्तावित इस रैली में वैश्य समाज के अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। वैश्य समाज के नेता पूर्व विधायक व संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि तिरंगा यात्रा के दौरान शहीद हुए चंदन गुप्ता की स्मृति चंदन चौक अभी तक नहीं बना है। वैश्य समाज के लोगों को यह समझना होगा। यदि नगरपालिका दो माह में चंदन चौक नहीं बनाती तो ऑल इंडिया वैश्य महासम्मेलन फेडरेशन इसका स्वयं निर्माण करेगी। उन्होंने बताया कि वैश्य संकल्प रैली 17 दिसंबर को चार बाग लखनऊ में आयोजित की जाए। इस वैश्य संकल्प रैली में अधिक से अधिक वैश्य समाज के लोग पहुंचे। वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से पहुंचने की अपील की है। चंदन गुप्ता के भाई विवेक गुप्ता ने बताया कि शासन प्रशासन के समक्ष कई बार चंदन चौक बनाने और मूर्ति अनावरण के लिए कह चुके हैं। अभी तक सफलता नहीं मिली है।