फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी के जख्म अभी नहीं भरे ‘पीएम साहब’

Sat, 21 Feb 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान कोठी मीना बाजार ग्राउंड में आयोजित विजय शंखनाद रैली में नरेंद्र मोदी ने शहर की जनता के जख्म कुरेद कर दवा का भरोसा दिया था। पेयजल, यमुना नदी की दुर्दशा, आगरा की अनदेखी, आलू किसान, मजदूर और उद्यमियों की दुखती रग पर हाथ रखा था। अब मोदी प्रधानमंत्री बन गए लेकिन आगरा के जख्म अभी तक हरे हैं।
विज्ञापन

मोदी ने ताजमहल का हवाला देते हुए दुनिया में आगरा को प्रतिनिधि शहर बताया था। तब की केंद्र्र सरकार पर इस शहर की अनदेखी का आरोप जड़ा था। उन्होंने शहर की किस्मत को बदलने का भरोसा भी रैली से दिया था। भाजपा की किस्मत बदल गई। मोदी भी प्रधानमंत्री बन गए लेकिन नहीं बदली तो आगरा की तस्वीर। यमुना नदी आज भी कराह रही है। आलू किसानों को राहत देने के लिए इंडस्ट्री के नाम पर अभी तक कुछ नहीं हुआ है। उन्होंने गुजरात में पेयजल की लाइनों की चर्चा करते हुए प्रदेश सरकार पर तंज कसा था लेकिन पेयजल का भी अभी वही हाल है। शहर को न एयरपोर्ट मिला और न स्टेडियम। पर्यटन के विकास के नाम पर प्रदेश सरकार केंद्र को कटघरे में खड़ा कर रही है।

एसपीजी का डेरा, खंदारी परिसर सील
आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर शुक्रवार शाम को खंदारी परिसर सील कर दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने इसे कब्जे में ले लिया। पीएम के आने पर खंदारी परिसर में रहने वाले लोगों के घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद रहेंगी। किसी को बाहर झांकने की इजाजत नहीं होगी। देर रात तक अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे। प्रशासनिक अफसरों के मुताबिक, प्रधानमंत्री पंद्रह मिनट ही ठहरेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. रामशंकर कठेरिया के खंदारी परिसर स्थित आवास पर उनकी भतीजी को शादी से पहले आशीर्वाद देने आएंगे। इसकी जानकारी पर आईजी डीसी मिश्र, डीआईजी लक्ष्मी सिंह, एसएसपी राजेश डी. मोदक, डीएम पंकज कुमार समेत अन्य अफसरों ने मंत्री आवास पर एसपीजी के डीआईजी अजय मिश्रा के साथ सुरक्षा उपायों पर चर्चा की। अफसरों से मंत्रणा के बाद समारोह के लिए की गई वायरिंग बदलने का काम शुरू कर दिया गया। परिसर में लगे बेतरतीब पेड़ों की कटाई की जाने लगी। पुलिस अफसरों ने यहां काम करने वाले कर्मचारियों का सत्यापन शुरू कर दिया है। मीडिया को कवरेज की इजाजत नहीं है। सीएमओ की टीम भी मंत्री आवास पर पहुंच गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें