मैनपुरी। कस्बा करहल के एक गांव निवासी एक किशोर को बेवर में एक झोलाछाप के पास लाकर मंगलामुखी बनाने की घटना चर्चा का विषय बनी है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। करहल के रहने वाले एक परिवार के एक किशोर के माता पिता ने इटावा के रहने वाले मंगालमुखियों पर 16 साल के पुत्र को नपुंसक बनाने का आरोप लगाया है।
आरोप लगाया है कि पहले तो पुत्र को कई दिन तक अपने साथ रखा और एक दिन बेवर के करपिया में बेहोश कर किसी झोलाछाप से ऑपरेशन कराकर नपुंसक बना दिया। उनके पुत्री को अपनी ही तरह मंगलामुखी बना दिया। चार महीने तक बंधक बनाकर रखने का भी आरोप लगाया। करहल के रहने वाले किशोर को मंगलामुखी बनाए जाने की यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग परिवार के लोगों से जानकारी ले रहे हैं। हालांकि अभी तक मामले में किसी थाने में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी नहीं मिली है।