फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गोदाम में ताला लगाकर भागा इंचार्ज,708 सिलिंडर गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एकता थाना में गैस एजेंसी संचालक ने गोदाम इंचार्ज के खिलाफ 708 गैस सिलेंडर चोरी करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। सिकंदरा के नीरज नगर, असोपा हॉस्पिटल के पास रहने वाले लोकेश कुमार भदौरिया की एकता थाना क्षेत्र में गुरुराखा गैस सर्विस नाम से एजेंसी है। पीड़ित ने बताया कि उनके गोदाम का इंचार्ज मंडी तिल, फतेहपुर सीकरी निवासी राहुल सिंह 25 जून को सुबह करीब 11 बजे गोदाम में ताला लगाकर चला गया। इसके बाद उसका मोबाइल फोन भी बंद हो गया। गैस आपूर्ति बाधित होने पर वीडियोग्राफी करते हुए गोदाम का ताला तुड़वाया। जांच में गोदाम से 708 गैस सिलिंडर गायब मिले। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश के साथ ही सिलिंडर बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें