फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर बंद कर गए विदेश, ताले तोड़ चोर माल ले गए समेट

Thu, 29 Jan 2026 03:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना सदर क्षेत्र के शहजादी मंडी में ऑस्ट्रेलिया गए व्यक्ति के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। ताले तोड़कर अलमारी से लाखों के गहने और नकदी चोरी कर ले गए। पड़ोसी चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहजादी मंडी निवासी प्राणीश मेहरा ने पुलिस को बताया कि 25 जनवरी की सुबह 8 बजे उनकी पत्नी ने देखा कि पड़ोस में रहने वाले उनके ताऊ के बेटे राजीव मेहरा के घर के दरवाजे ऊपर की ओर से खुले पड़े हैं। राजीव मेहरा 19 जनवरी को बच्चों से मिलने ऑस्ट्रेलिया गए हुए हैं। उन्होंने तुरंत राजीव मेहरा को वीडियो कॉल कर घटना की जानकारी दी और उनके कहने पर घर खोलकर देखा।
दरवाजों के ताले टूटे मिले और कमरों में पलंग खुले हुए थे। सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। दोनों कमरों में रखी अलमारियां और लॉकर खुले पड़े थे। इस पूरी स्थिति को वीडियो कॉल के माध्यम से दिखाया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए राजीव मेहरा ने तत्काल बाहर निकलने को कहा और पुलिस को सूचना देने की बात कही। लगभग आधे घंटे बाद टूटे हुए तालों का वीडियो बनाकर उन्हें भेजा, जिसके बाद राजीव के कहने पर प्राथमिकी दर्ज करने को प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने लाखों की चोरी की आशंका जताई है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देख चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें