फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल मालिक के बेटे की रत्नागिरी में हत्या

Thu, 21 Jul 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
होटल मालिक के बेटे की रत्नागिरी में हत्या - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मंगलवार को ट्रेन में बदमाशों ने युवक का गला रेता, कैश लूट ले गए
विज्ञापन


मंटोला स्थित मदीना होटल के मालिक नईमुद्दीन के बेटे करीम की मंगलवार को मुंबई के पास रत्नागिरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। बदमाशाेें ने हत्या के बाद कैश लूट लिया। करीम गोवा घूमकर मुंबई जा रहा था। उसके दोस्त उस समय उससे दूर थे। बाद में पता चलने पर उन्होंने ही उसके घर पर जानकारी दी। उसके परिवारीजनों ने बुधवार को एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह और जीआरपी एसपी पियूष श्रीवास्तव को बताया। उसका शव गुरुवार को आगरा लाया जाएगा।
शाहगंज के चिल्लीपाड़ा निवासी नईमुद्दीन का एक घर मंटोला के घाटी मामू भांजा मोहल्ले में भी है। नईमुद्दीन के मुताबिक, करीम होटल के पास ही एक रेडीमेड शॉप में सेल्समैन था। ईद की छुट्टी पर दोस्त प्रेम कन्नौजिया (दयालबाग) और मो. नासिर (घाटी मामू भांजा, मंटोला) के साथ गोवा गया था।
विज्ञापन

दिल्ली से प्लेन से मुंबई पहुंचे थे। दो दिन मुंबई में रुकने के बाद वह गोवा चले गए। मंगलवार को वापस आना था। मुंबई से उनकी फ्लाइट थी। तीनों दोस्त ट्रेन से मुंबई आ रहे थे। रात तकरीबन आठ बजे ट्रेन रत्नागिरी रेलवे स्टेशन पर रुकी थी। तभी करीम टायलेट चला गया। इसी बीच उसके साथ वारदात हुई। 
आशंका जताई जा रही है कि पहले उसको बेहोश करने की कोशिश की गई, जब वह काबू में नहीं आया तो धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया गया। उससे कैश भी लूटा गया। ट्रेन में एक महिला यात्री जब टायलेट की तरफ गई तो घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर पहुंची जीआरपी करीम को अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसके दोस्त बुधवार रात शव लेकर प्लेन से दिल्ली के लिए चले। इस मामले में जीआरपी रत्नागिरी में करीम के दोस्त नासिर ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र पुलिस के संपर्क में आगरा के अधिकारी
नईमुद्दीन के दोस्त मोहम्मद अजीम भारती ने बताया कि मंगलवार रात को बड़ी संख्या में परिवार के लोग एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह से उनके निवास पर मिले। महाराष्ट्र जीआरपी से संपर्क कर आरोपी को पकड़ने की मांग की। इस पर एसएसपी ने उन्हें एसपी जीआरपी के पास भेजा। एसपी ने रत्नागिरी जीआरपी से बात की। जीआरपी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें