फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चांदपुर क्लब को हराकर छात्रावास की टीम बनी चैंपियन

Tue, 14 Oct 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। खेल निदेशालय के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष मनाया गया। इसके तहत शहर के पंडित जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में चल रही अंडर-19 जिला स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता के फाइनल में चांदपुर क्लब को 2-1 से हराकर छात्रावास की टीम चैंपियन बनी। प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में छात्रावास की टीम ने सनातन एकेडमी को 2-0 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में चांदपुर क्लब ने बालाजी क्लब को 2-1 के अंतर से हराकर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मैच में छात्रावास की टीम ने चांदपुर की टीम को 2-1 से हराया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता प्रदीप चौहान राज ने विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत एक ही सिक्के के दो पहलू होते हैं। हार से घबराना नहीं है, बल्कि अपनी कमियों की पहचान कर उसमें सुधार करना है। वहीं, विजेता खिलाड़ी जीत से अति उत्साहित न होकर और अधिक मेहनत करें। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका पंकज राठौर, शरद गुप्ता और अमनराज शाक्य ने निभाई। इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह, पूर्व क्रीड़ा अधिकारी आरडी पॉल, वालीबॉल प्रशिक्षक इस्तिखार अहमद, हॉकी प्रशिक्षक संजीव कुमार, एथलेटिक्स प्रशिक्षक सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें