फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 वर्ष बाद मिलेगा चेतन की शहादत को सम्मान

Wed, 07 Oct 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले 11 वर्षों से सूने पड़े प्लेटफार्म की खुशी का ठिकाना नहीं है। आज वो पूरा हो गया है। शौर्य चक्र विजेता शहीद चेतन राणा के पिता रिटायर्ड सूबेदार राम बहादुर राणा की आंखों में गौरव के आंसू हैं। उनका सपना साकार हो गया। प्रशासन की उदासीनता को देखकर वह आस छोड़ चुके थे, लेकिन सांईनाथ सेवा समिति के दृढ़ संकल्प ने उनके बेटे की शहादत को मान दिलाया है। अब वो प्रतिदिन स्मारक में जाकर बेटे की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सकेंगे। वही क्या, पूरा समाज चेतन को नमन करेगा। बुधवार सुबह 9:30 बजे दुर्गा पैलेस, सैनिक विहार स्थित चेतन राणा के स्मारक पर प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन

समिति के सचिव संजय सत्यदेव ने बताया कि 8 अक्तूबर 2014 को चेतन राणा के शहादत दिवस पर संस्था ने घोषणा की थी कि अगले बलिदान दिवस तक यदि प्रशासन चेतन की प्रतिमा नहीं लगाता तो समिति यह काम करेगी। सांईनाथ सेवा समिति की मुहिम रंग लाई। संस्था के प्रयासों से एक वर्ष बाद स्मारक के प्लेटफार्म पर चेतन राणा की प्रतिमा स्थापित की गई। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर विकास सैनी उसका अनावरण करेंगे। डीएम, एसएसपी, नगर आयुक्त कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे।  
6 अक्तूबर 2003 को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में 14 सेक्टर मिंढर वाले के पास मझिआरी में वैल्टफ एरिया में सर्चिंग आपरेशन के दौरान हुए आतंकवादी हमले में चेतन शहीद हो गए। 2005 में तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ने वीर मां दीलू राणा को चेतन का शौर्य चक्र प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें