फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वनडे विश्व कप की नायिका अब टी-20 विश्व कप फतह कराने को तैयार

विज्ञापन
दी​प्ति शर्मा 
विज्ञापन
आगरा। इंग्लैंड में शुक्रवार से शुरू हो रहे महिला टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम की सबसे बड़ी ताकत स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को माना जा रहा है। ऑफ स्पिन गेंदबाजी, उपयोगी बल्लेबाजी और दबाव में शानदार प्रदर्शन करने की क्षमता के कारण दीप्ति पर करोड़ों भारतीयों की निगाहें हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष महिला वनडे विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक सफलता में आगरा की दीप्ति शर्मा ने निर्णायक भूमिका निभाई थी। पूरे टूर्नामेंट में उनके हरफनमौला प्रदर्शन ने उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का सम्मान दिलाया था। अब टी-20 प्रारूप में भी उनसे वैसी ही चमकदार भूमिका की उम्मीद की जा रही है। दीप्ति ने विदेशी सरजमीं पर भी लगातार प्रभावी प्रदर्शन कर अपनी उपयोगिता साबित की है।
पाकिस्तान के खिलाफ जीत का संकल्प
दीप्ति शर्मा के भाई सुमित शर्मा ने बताया कि विश्व कप से पहले हुई बातचीत में दीप्ति का पूरा फोकस भारत के अभियान पर है। दीप्ति ने फोन पर बताया है कि टीम का पहला लक्ष्य पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना है। हमें विश्वास है कि वह एक बार फिर देश और आगरा का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें