फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ने तोड़े सीजन के सारे रिकॉर्ड, 44 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गर्मी ने बुधवार को सीजन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे पहले मई में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। बुधवार को तेज धूप और गर्मी के कारण लोग दिन भर बेहाल रहे, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल सकी। बाहर तो दूर घरों में भी लोगों को गर्मी से छुटकारा नहीं मिला।
विज्ञापन

मानसून आने से पहले एक बार फिर गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़कर 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिन में धूप इतनी तेज थी कि घर से बाहर निकलना भी लोगों के लिए मुश्किल रहा। घरों में भी गर्मी और उमस से छुटकारा नहीं मिल सका।
इससे पहले मई में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। इसके बाद से लगातार तापमान में कमी और बढ़त चल रही थी। मंगलवार से ही गर्मी के तेवर तल्ख दिख रहे थे। इसी के चलते तापमान मंगलवार को भी 42 डिग्री सेल्सियस रहा था। गर्मी और लू के कारण दिन में तेज धूप के चलते सड़कों पर लोग परेशान नजर आए। शाम को भी गर्मी से कोई राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

चार जुलाई को बारिश दिला सकती है गर्मी से राहत
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि चार जुलाई को बारिश होने की संभावना है। अगर बारिश होती है तो गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें