फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुट्टो में नहीं पड़ रहे दाने, किसान फसल देख हुए चिंतित

विज्ञापन
कासगंज में गंजडुंडवारा क्षेत्र में मक्का के भुटटा में दाना न पडने की शिकायत करता किसान। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। विकास खंड क्षेत्र के गांव खरपरा एवं नबावगंज नगरिया में मक्का की फसल में भुट्टे तो आ रहे हैं, लेकिन उनके दाने नहीं हैं। भुट्टों में दाने न पड़ने से किसान परेशान है। बीज, खाद और सिंचाई के बाद भुट्टो में दाने न पड़ने किसानों को मक्का की फसल अब घाटे का सौदा लग रही है।
विज्ञापन

खरपरा और नबाबगंज नगरिया में किसानों ने मक्का की फसल को इस उम्मीद किया था कि फसल अच्छी होगी। लेकिन इस बार जब फसल हुई तो उनमें भुट्टे तो लगे, लेकिन उनमें दाने बहुत कम थे। किसी किसी भुट्टे में तो दो तीन दाने ही है। भुट्टों में दाना न पड़ने से किसानों की चिंताएं बढ़ गई है। उनके द्वारा सिंचाई, बीच और खाद में जो लागत लगाई वह भी नहीं निकल सकेगी। मक्का की बर्बाद हुई इस फसल को देखकर किसान परेशन हैं। किसान हरीश सिंह शाक्य ने बताया कि उन्होंने सात बीघा मक्का की फसल की थी, लेकिन भुट्टो में दाने नहीं बने।
फसल बीज, सिंचाई और खाद की लगाई। कीटनाशकों का भी छिड़काव किया। फसल तैैयार हुई तो एक पेड़ पर 3 से 4 भुट्टे लगे तो लगा की फसल अच्छी होगी। लेकिन जब भुट्टे बड़े हुए तो उनमें दाने ही नहीं बने। जिसके कारण खासा नुकसान हो रहा है। इसी तरह की जानकारी नंदराम, राज कुमार, प्रेमसिंह, राम किशोर, डालचंद्र सहित अन्य किसानों की मक्का की फसलों में हैं। उनकी फसलों में भी भुट्टों में दाने नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें