उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार 2019-20 के आम बजट में आगरा सहित तीन शहरों को मेट्रो का काम जमीन पर शुरू करने का रास्ता साफ कर देगी। इसके लिए तीनों ही प्रोजेक्ट को आम बजट में आवंटन दिए जाने की तैयारी है। इन प्रोजेक्ट के लिए करीब 750 करोड़ रुपये की मांग की गई है।
प्रदेश सरकार ने समय-समय पर कानपुर, आगरा और मेरठ को मेट्रो सुविधा उपलब्ध कराने का एलान किया है। मेरठ में मेट्रो रेल सेवा की घोषणा 2018-19 के आम बजट में ही कर दी गई थी। जबकि, कानपुर व आगरा शहरों में मेट्रो रेल सेवा का नया प्रस्ताव है।
इन तीनों ही शहरों में मेट्रो के लिए संशोधित डीपीआर पर केंद्र सरकार की सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है। राज्य सरकार को अब इन परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक बजट का इंतजाम करना है।