फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पूजा करने गई महिला की सोने की चेन तोड़ी

Thu, 18 Apr 2024 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मंगलवार की शाम माता शीतला देवी मंदिर में पूजा करने गई एक महिला की चेन तोड़ ली गई। सुरक्षा के नाम पर पुलिस कहीं भी नजर नहीं आई। काफी देर महिला इधर-उधर भटकती रही। थक हारकर कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में नवरात्र की सुरक्षा व्यवस्था के दावे कोतवाली क्षेत्र में फेल होते नजर आए। परिसर में सुरक्षा के नाम पर सिर्फ खानापूरी ही नजर आई। इसी वजह से माता शीतला देवी मंदिर परिसर में अराजक तत्व सक्रिय रहे। मंगलवार को बाटा वाली गली निवासी मंजू देवी गुप्ता पूजा करने के लिए गईं थीं। वह पूजा करने के लिए जा रहीं थीं। तभी एक बदमाश ने झपट्टा मारकर गले में पड़ी सोने की चेन तोड़ ली।
महिला ने शोर मचाया लेकिन वहां पर कोई भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। पीड़ित महिला काफी देर तक लुटेरे को इधर-उधर तलाशती रही। काफी देर भटकने के बाद निराशा ही हाथ लगी। थक हार कर महिला घर वापस लौटी। इसके बाद कोतवाली पहुंच कर चेन लूट की घटना के बारे में कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें