फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सूरज की तपन से जल रहा बदन सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Sun, 08 Jun 2025 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सूर्य की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया है। रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को तेज धूप और लू का सामना करना पड़ा। सूर्य की तपिश के चलते दोपहर में सड़कें सूनी नजर आईं। रविवार सुबह आठ बजे से ही गर्मी का असर दिखाना शुरू हो गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, तापमान में भी लगातार वृद्धि होती गई। सुबह 10 बजे तक तेज धूप के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। दोपहर में जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्मी से लोग काफी परेशान दिखे। करीब दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक मैनपुरी की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जो लोग किसी जरूरी काम से बाहर निकले भी थे, उन्हें गर्मी और लू के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर गुजरने वाले कई लोग अपने चेहरे ढके हुए नजर आए। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और मंगलवार को 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। उन्होंने जिले के लोगों को इस भीषण गर्मी से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें