फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहाने से किशोरी को घर पर बुलाकर कराया दुष्कर्म

सार

क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को पड़ोसी महिला ने बुधवार को बहाने से घर बुलाया।तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनी।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को पड़ोसी महिला ने बुधवार को बहाने से घर बुलाया। घर में मौजूद आरोपी ने किशोरी से दुष्कर्म किया। बृहस्पतिवार को शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला बुधवार को बड़ी बेटी के यहां गई थी। घर पर 14 वर्षीय पुत्री घर पर थी। तभी पड़ोसी महिला ने पुत्री को कुर्ता सिलने के बहाने घर बुलाया। पुत्री जब उसके घर पर गई तो महिला ने उसे कमरे के अंदर धक्का दे दिया और दरवाजा बंद कर दिया। अंदर गांव निवासी आरोपी युवक ने किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। घर आने के बाद पीड़िता ने बड़ी बहन को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के बाद विधवा ने जब आरोपी के घर जाकर शिकायत की तो उसने जान से मारने की धमकी दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर अनिल सिंह तहरीर मिली है। किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। वहीं रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें