फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बोर्ड परीक्षा की पढ़ाई के भय से भागी थी छात्रा

Sun, 16 Nov 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर की एक कॉलोनी से शनिवार शाम लापता छात्रा को पुलिस ने एटा से बरामद कर लिया है। छात्रा घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली थी। इसके बाद लापता हो गई थी। परिजन की सूचना पर पुलिस तलाश में जुटी थी। पूछताछ में छात्रा ने बताया कि उसके हाफ ईयरली एग्जाम में दो विषयों में नंबर कम आए हैं। इसके बाद से परिजन पढ़ाई का दबाव बना रहे थे इसलिए वह घर से भागकर आगरा चली गई थी।
विज्ञापन

छात्रा के पिता एक स्कूल में टीचर है। उनकी बेटी उसी स्कूल में पढ़ती है। वह शनिवार शाम 5 बजे घर से ट्यूशन जाने की बात कहकर निकली थी। वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी तो परिजन ने बेटी के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने परिजन व आसपास के लोगों से पूछताछ की। कॉलोनी और कोचिंग सेंटर मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज की खंगाली लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने छात्रा को रविवार को एटा से बरामद कर लिया है। राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने भी एटा में छात्रा से मुलाकात करके घटना की जानकारी ली। रेनू गौड़ ने बताया कि छात्रा की इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं हैं। उसके हाफ ईयरली एग्जाम में दो विषयों में नंबर कम आए हैं। इसे लेकर परिजन उस पर पढ़ाई का काफी दबाव बना रहे थे। परिजन के दबाव बनाने से परेशान होकर वह बस में बैठकर आगरा चली गई। आगरा से एटा आई थी और अपने स्कूल की दीवार फांदकर अंदर चली गई।इस दौरान उसे स्कूल के माली ने दीवार देख लिया और स्कूल प्रशासन को सूचना दी। स्कूल वालों ने फोन करके एटा पुलिस जानकारी दी। एटा पुलिस उसे कोतवाली ले गई और कासगंज पुलिस को छात्रा के मिलने की जानकारी दी। सीओ सदर आंचल चौहान टीम के साथ एटा पहुंची और छात्रा को कासगंज लेकर आ गई। उन्होंने बताया कि छात्रा को एटा से बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें