फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बटेश्वर में 72 करोड़ से बन रहे अटल म्यूजियम का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, घटिया ईंटों का इस्तेमाल देख जताई नाराजगी

विज्ञापन
बटेश्वर मे विकास कार्य को देखते लखनऊ से आये जी एम व अन्य अधिकारी - फोटो : 1
विज्ञापन
बटेश्वर। तीर्थ स्थल बटेश्वर में पर्यटन विभाग की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों की हकीकत देखने लखनऊ से सीडीएस कंपनी के महाप्रबंधक नौशाद अहमद पहुंचे। अटल संकुल भवन के पास करीब 72 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन अटल म्यूजियम हॉल, ज्योतिर्लिंग और अन्य भव्य परियोजनाओं की प्रगति देखी। ईंटें और अन्य निर्माण सामग्री घटिया मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने प्रोजेक्ट मैनेजर अखिलेश बाबू से कार्य की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मौके पर रखीं ईंटों की गुणवत्ता खराब मिलने पर फटकार लगाते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर गुणवत्ता से समझौता हुआ तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्य की शैली ऐसी हो कि निर्माण वर्षों तक अपनी मजबूती और चमक बरकरार रखे। इस मौके पर जेई वासिक किरमानी, इंजीनियर हसन हैदर, आयुष श्रीवास्तव, ठेकेदार सैंकी लवानियां, विवेक कुमार और कुलवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें