फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा:  गेस्ट हाउस में ऐसे हाल में मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 09 Nov 2023 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

युवक की लाश गेस्ट हाउस में मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के डीग गेट का स्थित राधे कृष्ण गेस्ट हाउस में बुधवार को एक युवक का शव मिला। संदिग्ध हालात में उसकी मौत होने की बात पुलिस द्वारा कही जा रही है। श्रीगंगानगर (राजस्थान) का रहने वाला था। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ललित कुमार भाटी के अनुसार मृतक की शिनाख्त रहमान (19) पुत्र मुश्ताक अली के तौर पर हुई है। वह सजावट का काम श्रीगंगानगर में करता था। मंगलवार रात को होटल में पहुंचा था। बुधवार को होटल का स्टाफ रूम को साफ करने गया। काफी देर कमरे का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद भी दरवाजा नहीं खुला। इस पर दरवाजे को तोड़ा गया। अंदर युवक का शव बेड पर पड़ा मिला। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

मामले की जांच की जा रही है। युवक मथुरा क्यों आया था। इस संबंध में परिजनों द्वारा अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। उनके आने पर शव का पोस्टमार्टम आज यानी बृहस्पतिवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें