फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पंद्रह मिनट में बिगड़ गया खेल, जाना पड़ा जेल

Thu, 02 Mar 2023 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। यूपी बोर्ड की परीक्षा में पंद्रह मिनट में खेल बिगड़ गया, जिससे जेल जाना पड़ गया। बुधवार को इंटरमीडिएट की फिजिक्स की परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सत्यपाल सिंह इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 1 मार्च को सांय की पाली में फिजिक्स की परीक्षा में परीक्षार्थी रिंकू राज सिंह निवासी गंगपुर बदायूं के स्थान पर शैलेष कुमार निवासी रैशी नगला कादर चौक बदायूं परीक्षा देने के लिए चला गया। वह परीक्षा में शामिल हो गया और परीक्षा देने लगा, उसने लगभग पेपर हल भी कर लिया, लेकिन परीक्षा समाप्त होने से 15 मिनट पहले उसकी व परीक्षार्थी की किस्मत दगा दे गई और खेल बिगड़ गया। केंद्र पर सांय 5 बजे शैलेष के दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देने की भनक लग गई। इसके बाद केंद्र व्यवस्थापक ने मामले की सूचना सिकंदरपुर वैश्य पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। फर्जी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। देर रात इस मामले में मुन्नाभाई एवं परीक्षार्थी दोनों के खिलाफ धारा 419 भारतीय दंड विधान एवं 6/10 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1998 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

प्रशासन व विभाग के इंतजामों की खुली पोल
कासगंज। बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए प्रशासन व शिक्षा विभाग द्वारा कड़े इंतजाम किए जाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन एक केंद्र पर पकड़े जाने के बाद इन इंतजामों की पोल खुल गई है। बोर्ड परीक्षा समाप्त होने में दो दिन और शेष रह गए हैँ। ऐसे में प्रशासन एवं विभाग को इन परीक्षाओं में नकल रोकने या मुन्नाभाइयों पर नजर रखने के लिए और कड़े कदम उठाने पडेंगे। परीक्षा केंद्र पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी एवं परीक्षार्थी दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस इन तथ्यों की भी जांच करेगी कि इस खेल में और कौन शामिल है।
-विनोद कुमार यादव, थाना प्रभारी, सिकंदरपुर वैश्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें