फतेहपुर सीकरी। अजमेर के ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के सालाना उर्स में भाग लेकर सीकरी में सलीम चिश्ती के दर पर जायरीन का आने का सिलसिला जारी है। इनकी व्यवस्थाओं के लिए हाईवे पर लाल दरवाजा के समीप अस्थाई वाहन पार्किंग बनाई गई है, तो नगर पालिका परिषद ने रेन बसेरा और अस्थाई शौचालय बनाए हैं।