फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राजनीतिक दलों की मौजूदगी में हुआ ईवीएम का पहला रेंडमाइजेशन

Tue, 22 Oct 2024 07:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन कर आवंटन किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। जिला निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने मंगलवार को एनआईसी में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, रिटर्निंग अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का पहला रेंडमाइजेशन कर उन्हें विधानसभा करहल के उप निर्वाचन के लिए आवंटित किया।

उन्होंने कहा कि विधानसभा करहल में निर्धारित मतदेय स्थलों के सापेक्ष 140 प्रतिशत कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट एवं 150 प्रतिशत वीवी पैट आवंटित किए गए हैं। कुल 444 बूथ के लिए प्रथम रेंडमाइजेशन में 621-621 बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट तथा 666 वीवी पैट विधानसभा करहल उप निर्वाचन के लिए वेयर हाउस में एफएलसी के बाद 888 ईवीएम में से आवंटित किए गए हैं। 23 ईवीएम मास्टर ट्रेनर, मतदान कार्मिकों, सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट के प्रशिक्षण के लिए वेयर हाउस से निकाली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र, उप जिलाधिकारी/ रिटर्निंग अधिकारी करहल नीरज कुमार द्विवेदी, अधिशासी अभियंता जल निगम अंकित यादव, सहायक अभियंता आरईएस पारस जिंदल, सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार, अजय अंबेश, कांग्रेस से विनीता शाक्य, आम आदमी पार्टी से संतोष कुमार श्रीवास्तव, सपा से देवेंद्र सिंह यादव, भाजपा से करनपाल सिंह चौहान, बसपा से दीपक पेंटर, प्रेमचंद्र शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें