मैनपुरी। कन्नौज की रहने वाली एक महिला की बाइक को फाइनेंस कर्मी खींच ले गए। जबकि बाइक की सभी किस्त जमा की जा चुकीं थीं, अब फाइनेंस कंपनी वाले उनकी बाइक वापस नहीं कर रहे हैं। पीड़िता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कन्नौज के थाना छिबरामऊ क्षेत्र के गांव नवादा निवासी राजवती ने बताया कि उन्होंने छिबरामऊ से एक बाइक खरीदी थी, जिसकी 22 किस्त जमा की जा चुकीं थीं। एक मई 2022 को एजेंसी मालिक ने फोन कर उन्हें बुलाया और बाकी दो किस्त जमा करने की बात कही, उनके द्वारा बाकी की दो किस्त एजेंसी के मालिक को जमा कर दीं गईं। उनसे बजाज प्लेटिना एजेंसी मालिक आयास ने कहा कि अब वह फ्री है। 28 मई को वह बाइक से आगरा रोड पर दवा लेने के लिए आ रहीं थीं, तभी कुछ फाइनेंस कर्मियों ने किस्त बकाया बताकर उनकी बाइक छीन ली। जब एजेंसी मालिक से बात की तो उसने कहा कि अपने रुपये आकर ले जाओ। महिला से दोबारा में बढ़े हुए 14 हजार रुपया जमा करा लिए गए। इसके बाद भी अभी तक बाइक नहीं दी गई। इस बार जब बाइक मांगी तो एजेंसी मालिक ने गाली गलौज करते हुए धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छिबरामऊ बाइक एजेंसी मालिक आयास व अन्य फाइनेंसकर्मी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।