फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी को होगा

Tue, 22 Jul 2025 01:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रक्रिया 18 जुलाई से शुरू होकर 15 जनवरी 2026 को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के साथ समाप्त होगी। 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी योग्य व्यक्तियों को इस सूची में शामिल किया जाएगा।18 जुलाई से 18 अगस्त तक ग्राम पंचायतों के आंशिक विलय की स्थिति में विलोपन, मतदाता सूची की प्रिंटिंग, बीएलओ और पर्यवेक्षकों को कार्यक्षेत्र आवंटन, प्रशिक्षण और स्टेशनरी वितरण जैसी कार्रवाई समानांतर चलेंगी। इसके बाद, 19 अगस्त से 29 सितंबर तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना, सर्वेक्षण और हस्तलिखित पांडुलिपि तैयार की जाएगी, जिसमें 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी पात्र व्यक्तियों के नाम शामिल किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन 19 अगस्त से 22 सितंबर तक स्वीकार किए जाएंगे, जिनकी घर-घर जाकर जांच 23 सितंबर से 29 सितंबर तक होगी। निर्वाचक गणना पत्रक के आधार पर परिवर्धन, संशोधन और विलोपन की हस्तलिखित पांडुलिपि 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा की जाएगी। ड्राफ्ट नामावलियों की कंप्यूटरीकृत पांडुलिपि तैयार करने का काम 7 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगा। कंप्यूटरीकरण के उपरांत मतदान केंद्र और स्थलों का क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग और फोटो प्रतियां तैयार करने का काम 25 नवंबर से 4 दिसंबर तक होगा। 5 दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची के आलेख का प्रकाशन होगा। इसके बाद, 6 दिसंबर से 12 दिसंबर तक प्रकाशित अनंतिम मतदाता सूची का निरीक्षण किया जाएगा और इसी अवधि में दावे व आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। यहां यह महत्वपूर्ण है कि 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी निर्वाचकों के आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 13 दिसंबर से 19 दिसंबर तक होगा। निस्तारण के बाद हस्तलिपि पांडुलिपियां तैयार कर 20 दिसंबर से 23 दिसंबर तक सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा की जाएंगी। पूरक सूचियों के कंप्यूटरीकरण की तैयारी और उन्हें मूल सूची में समाहित करने की कार्यवाही 24 दिसंबर से 8 जनवरी 2026 तक चलेगी। पूरक सूचियों के कंप्यूटरीकरण के बाद मतदान केंद्र, स्थलों का क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग और फोटो प्रतियां तैयार करने का काम 9 जनवरी 2026 से 14 जनवरी 2026 तक होगा। 15 जनवरी 2026 को निर्वाचक नामावलियों का जन सामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें