मैनपुरी। जिले मेंं बुखार के मरीज तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। अभी बरनाहल के गांव पैरार शाहपुर में बुखार की स्थिति सुधर भी नहीं पाई थी कि अब सुल्तानगंज विकास खंड के आलीपुर पट्टी में बुखार फैल रहा है। गांव में 15 से 20 लोग बुखार की चपेट में हैं। वहीं गांव लोधीपुर निवासी बुखार से पीड़ित एक साल की बच्ची ने भी दम तोड़ दिया। पिछले एक सप्ताह से जिले में बुखार के मरीज तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। बरनाहल विकास खंड के गांव पैरार शाहपुर के बाद सुल्तानगंज विकास खंड के आलीपुर पट्टी में बुखार के मरीज तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। यहां 15 से 20 लोग बुखार की चपेट में हैं। गांव निवासी नीता (48) पत्नी विनीत कुमार पांडेय को दो दिन पहले बुखार आया था। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। मंगलवार सुबह अचानक उनकी हालत बिगड़ी तो परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। आलीपुर पट्टी में बुखार तेजी से बढ़ रहा है। गांव निवासी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि नीता से पहले उनके पति विनीत कुमार को दो दिन पहले बुखार आया था उन्हें निजी चिकित्सक से दवा लेने के बाद कुछ आराम मिल गया लेकिन नीता को आराम नहीं मिला। उन्होंने बताया कि गांव में 15 से 20 अन्य लोग भी बुखार की चपेट में हैं। यहां बुखार पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव लोधीपुर निवासी सुधीर कुमार की पुत्री परी (1 साल) को दो दिन पहले बुखार आया था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर मंगलवार को परी को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।