फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बैंक शाखा के बाहर युवक का बैग काटकर निकाले 30 हजार रुपये

Tue, 26 Aug 2025 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर में स्टेशन रोड पर स्थित सेंट्रल बैंक में मंगलवार को रुपये जमा करने आए युवक का बैग काट कर 30 हजार रुपये निकाल लिए गए। वारदात की जानकारी के बाद सीओ सिटी ने मौके पर पहुंच कर जांच की। बैंक में लगे सीसीटीवी देखने पर दो संदिग्ध महिलाएं नजर आईं। पुलिस ने दोनों महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव हविलिया कपूरपुर निवासी विवेक कुमार एक फाइनेंस कंपनी में कैश मैनेजर हैं। मंगलवार दोपहर को वह भोगांव से फाइनेंस की किस्त के रुपये एकत्र कर स्टेशन रोड स्थित सेंट्रल बैंक में जमा करने आए थे। बैग को टेबल पर रखकर वह बाउचर भरने लगे। इस दौरान किसी ने बैग काट कर उसमें रखी 30 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। रुपये जमा करने के लिए जैसे ही बैग में हाथ डाला तो बैग नीचे से कटा हुआ था। उसमें रखा कैश भी गायब था। बैंक में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात से सनसनी फैल गई। सूचना पर सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। विवेक कुमार से घटना की जानकारी ली। बैंक में लगे सीसीटीवी देखे गए। सीओ सिटी ने बताया कि दो संदिग्ध महिलाओं ने वारदात को अंजाम दिया है। उनकी पहचान कर तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें