कासगंज। जिले में ंबुधवार की सुबह कोहरे ने दस्तक दी। साथ ही लोगों को ठंड का अहसास भी हुआ। धूप की चमक फीकी रहने से दोपहर के समय अधिकतम पारा 29 डिग्री तक ही पहुंच सका। सुबह के समय न्यूनतम पारे में भी गिरावट दर्ज की गई। दरअसल, सुबह शाम लोगों को हल्की ठंड महसूस हो रही थी। मंगलवार देर रात से मौसम का मिजाज बदला और कोहरे ने दस्तक दी। बुधवार को सुबह के समय भी कोहरा छाया रहा। वाहन चालकों को दिक्कत हुई। सुबह के समय न्यूनतम पारे में भी दो डिग्री की गिरावट देखी गई। सुबह न्यूनतम पारा 16 डिग्री तक रहा। दिन चढ़ने के साथ धीरे-धीरे कोहरा छंटा। इससे दोपहर में अधिकतम पारे में भी दाे डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम पारा 29 डिग्री तक रहा। ठंड का अहसास बढ़ने लोगों पहनावे में बदलाव शुरू हो गया। ठंड से बचाव के लिए बच्चों व बुजुर्गों ने अपने गर्म कपड़े निकाल लिए हैैं।
कोहरे में रेंग कर निकले वाहन :
सोरोंजी। बुधवार को सुबह लोग जागकर उठे तो सड़कों पर कोहरा छाया था। हरि की पौड़ी पर घने कोहरे की चादर छाई रहने से घाटों पर स्नानार्थियों की संख्या बेहद कम थी। कासगंज राजमार्ग पर भी वाहन हेड लाइट जलने के बाद भी रेंगते नजर आए।