फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर जा रहे किसान को जमीन की रंजिश में मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
खंदौली। क्षेत्र के ग्राम गुड़ाह में रविवार की सुबह खेत पर जा रहे किसान रामचंद्र (60) को बाइक सवारों ने गोली मार दी। पेट में गोली लगने से घायल किसान को एसएन आगरा में भर्ती कराया गया है। बेटे ने जमीन की रंजिश में गोली मारने का आरोप लगाते हुए गांव के ही चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पुरा लोधी गांव निवासी रामचंद्र का गांव के ही होरी लाल आदि से खेत का विवाद चल रहा है। रामचंद्र और होरी लाल के खेत गुड़ाह गांव के समीप हैं। रामचंद्र के बेटे रामवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह करीब छह बजे वह और उनके पिता खेत पर गए थे। वह नलकूप पर था, जबकि पिता खेत देखने चले गए थे। तभी गांव के ही होरीलाल और उसके दो लड़के पप्पू व विजय और बबलू बाइक से आए। इनमें से पप्पू और विजय ने रामचंद्र पर फायर कर दिया।
गोली पेट में लगने से वह वहीं गिर गए। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस ने रामचंद्र के बेटे की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष खंदौली अवधेश गौतम ने बताया कि जमीन के विवाद में घटना हुई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
दो महीने पूर्व भी हुई थी मारपीट
पुलिस के मुताबिक होरीलाल और रामचंद्र के बीच जमीन का विवाद काफी पुराना है। इसी रंजिश में दो महीने पूर्व भी दोनों के बीच मारपीट और पथराव हुआ था। तब होरीलाल ने तहरीर देकर रामचंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें