फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव देवपुरा निवासी किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन ने नामजद लोगों पर धोखाधड़ी करके बैनामा कराने व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने और धमकी देने का आरोप लगाया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। नामजद लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुर्रा क्षेत्र के गांव देवपुरा निवासी 41 वर्षीय अजय पाल उर्फ कल्लू यादव बृहस्पतिवार की सुबह खेत पर जाने की कहकर घर से निकले थे। खेत पर अजय का शव जामुन के पेड़ पर अंगौछा के फंदे से लटका मिला। पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के पुत्र अंकुश ने बताया कि करीब दो माह पूर्व गांव निवासी किशन चंद्र, प्रेमलता, सचिन व दो अन्य लोगों ने धमकाकर पिता से जमीन का बैनामा करा लिया था। जब बैनामा वापसी की बात कही तो आरोपियों ने पिता को पीटकर अपमानित किया था। बैनामा का कोई रुपया भी नहीं दिया था। धमकी से दबाव में आकर पिता ने खुदकुशी कर ली। प्रभारी निरीक्षक कैलाश सिंह ने बताया कि नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें