फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुत्री के घर पंचायत करने आए परिजन को पीटा

Sun, 21 Jan 2024 06:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुत्री के घर पंचायत करने आए परिजन को पीटा
विज्ञापन

-पुलिस ने कराया मेडिकल, आरोपियों पर दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

भोगांव। गांव सुलखनपुर में पुत्री के घर आकर पंचायत कर रहे लोगों को ससुरालीजन ने पीटकर घायल कर दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनपद फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव कुबेरपुर निवासी संतोष कुमार ने थाने में तहरीर दी। बताया कि पुत्री सरिता देवी की शादी थाना क्षेत्र के गांव सुलखनपुर निवासी सूरज के साथ की है। शादी को चार साल हो चुके हैं। ससुराल वाले पुत्री को अपने घर पर नहीं रहने देते हैं। इसी की पंचायत को लेकर वह अपने पुत्र प्रभाकर के साथ पुत्री की ससुराल सुलखनपुर में आए थे। पंचायत के दौरान पुत्री के ससुर लालता प्रसाद, पति सूरज, आकाश आदि ने पुत्री को घर पर रखने से मना कर दिया। इसी बात को गाली गलौज करते हुए उन्हें व पुत्र को पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय नाहन सेवाकेंद्र में लोगों को संबोधित करते पवन कु

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय नाहन सेवाकेंद्र में लोगों को संबोधित करते पवन कु

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें