फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फर्जी परीक्षार्थी को पुलिस ने बाल सुधार गृह भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहन। बोर्ड परीक्षा के पहले दिन राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बरहन में हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा देने आए फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा गया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे जुवेनाइल न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। आरोपी चचेरे भाई के स्थान पर बुधवार को सुबह की पाली में परीक्षा देने आया था। कक्ष संख्या 20 में परीक्षा के दौरान पहुंचे सचल दल ने प्रवेशपत्र पर लगे फोटो से पहचान नहीं होने पर पूछताछ की। वह उनके सवालों के जवाब नहीं दे सका। बाद में सच उगल दिया था। इस मामले में पुलिस ने बुधवार देर रात प्रधानाचार्य की तहरीर पर फर्जी परीक्षार्थी और उसके चचेरे भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बरहन ने बताया कि आरोपी नाबालिग होने पर उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया था। जिसे कोर्ट के आदेश पर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें