फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सहायक उपकरण पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे

Fri, 27 Jun 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
अमांपुर में दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल भेंट करते विधायक हरिओम वर्मा ।
विज्ञापन
अमांपुर। अखिल भारतीय दिव्यांग, विधवा, वृद्धा सेवा समिति द्वारा शुक्रवार को सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की एडिप स्कीम के अंतर्गत दिव्यांग को कृत्रिम यंत्रों का वितरण किया गया। यंत्र पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे। एडिप स्कीम के अंतर्गत एल्मको कानपुर और जिला प्रशासन के सहयोग से दिव्यांगजनों को निशुल्क मोटराइज ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैशाखी, स्टिक और कृत्रिम अंग सहित अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। उपकरण प्राप्त कर दिव्यांगजनों की खुशी उनके चेहरे साफ दिखाई दी। उपकरण का वितरण मुख्य अतिथि विधायक हरिओम वर्मा ने किया। उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना की। सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को दी जा रही योजना के बारे में बताया। एल्मको कानपुर से आए बृजेश, पीएनडीओ विनीत ने एल्मको द्वारा दी जा रही सहायता के बारे में बताया। जिला दिव्यांगजन अधिकारी सुधीर पांडेय ने जिला दिव्यांगजन विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें