फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुल के निर्माण का मिला भरोसा, खुश हुए ग्रामीण

Fri, 27 Jun 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सोरोंजी में जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुल निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने पर खु
विज्ञापन
सोरोंजी। राष्ट्रीय राजमार्ग 530 बी का निर्माण चल रहा है। इस राजमार्ग पर ग्रामीण मिर्जापुर-नगरिया मार्ग पर पुल बनाने की मांग उठा रहे थे। इस मामले में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने पुल बनाने का भरोसा प्रशासन को दिया है। दरअसल, ग्रामीणों ने क्षेत्रीय लोगों की जरूरत का हवाला देते हुए मिर्जापुर-नगरिया मार्ग पर पुल बनाने के संबंध में जिलाधिकारी मेधा रूपम को ज्ञापन देकर मांग उठाई थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी राकेश पटले ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में एनएचएआई के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर योगेंद्र यादव ने पुल निर्माण को प्रोजेक्ट में शामिल करने का भरोसा दिया। जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी के निर्देश पर एनएचएआई के अधिकारी मिर्जापुर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें जानकारी दी। ग्रामीणों ने पुल निर्माण की बात सुनकर अधिकारियाें के समक्ष खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें