आगरा। राज्य ललित कला अकादमी और डॉ. आंबेडकर विश्वविद्यालय के ललित कला संस्थान ने मिलकर कला आचार्य प्रदर्शनी का आयोजन संस्थान के परिसर में किया। राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. सुनील विश्वकर्मा ने अवलोकन करते हुए कलाकारों की सराहना की।
निदेशक प्रो. संजय चौधरी ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी कला के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाती हैं। उप निदेशक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी 25 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 11 से शाम 4 बजे तक खुली रहेगी। इस अवसर पर बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की प्रो. बिंदु अवस्थी, डॉ. अरविंद राजपूत, डॉ. देवाशीष गांगुली, डॉ. शार्दूल मिश्रा, डॉ. शीतल शर्मा, डॉ. ममता बंसल, देवेंद्र कुमार सिंह, दीपक कुलश्रेष्ठ, डॉ. गणेश कुशवाह, डॉ. आभा सिंह, नंद नंदन गर्ग आदि मौजूद रहे।
समाज में कला के प्रति जागरूकता बढ़ाती है प्रदर्शनी