फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया जरासंध वध और सुदामा चरित्र का प्रसंग

विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में सजी कृष्ण सुदामा की झांकी
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। कोटला मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के आठवें और अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कथा व्यास आचार्य पंडित सुरेश चंद शर्मा ने जरासंध वध, सुदामा चरित्र और देवकी-कृष्ण संवाद समेत विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता के जयकारों और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

कथा व्यास ने जरासंध वध के प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि अधर्म और अत्याचार चाहे कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंत में धर्म की ही विजय होती है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं को सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा विश्राम पर श्रद्धालुओं और आयोजन समिति के सदस्यों ने विधि-विधान से व्यास पीठ का पूजन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कथा व्यास से आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजकों ने बताया कि मंगलवार को कथा के विश्राम के अवसर पर कोटला मंदिर परिसर में भंडारा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर परीक्षित अनीता मित्तल, बारिश मित्तल, अमित सिंघानिया, सुरेश चंद्र गोयल, अवधेश कुमार, अजय गोयल, रमेश चंद्र गर्ग, नरेश भगत, जितेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, शरण लाल, राजेंद्र प्रजापति, हर्षित पांडे, अशोक सिंघल, नवल किशोर गोयल, अंबेश कुमार, सोनू मंगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें