फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला का निरीक्षण करने आए ईओ को बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। नगर पंचायत घिरोर में तैनात अधिशासी अधिकारी सोमवार को कान्हा गोशाला में टीम के साथ निरीक्षण करने गए थे। इस दौरान उन्हें बंधक बनाकर अभद्रता की गई थी। मामले में बुधवार को पुलिस ने चेयरमैन प्रतिनिधि, सभासद, ठेकेदार व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत में तैनात अधिशासी अधिकारी नीलाव शल्या ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि सोमवार को वह लखनऊ से आई टीम के साथ कस्बा में निरीक्षण करते हुए शौचालय आदि की व्यवस्था देख रहा था। इस दौरान कान्हा गोशाला नगला गुड़ी पर निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां मौजूद कमल किशोर उर्फ मोनू, तेजवीर, सुरेश चंद्र, दिनेश चंद्र, ओमकार, काकुल शर्मा, ब्रजेश कुमार ने गाली गलौज करते हुए अभद्रता की। उन्हें बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी दी गई। प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें