फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रसायनों का भंडार है संपूर्ण ब्रह्मांड

Thu, 12 Oct 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय औडेंय पड़रिया मैनपुरी में प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह के मार्गदर्शन में प्रसार व्याख्यान प्रकोष्ठ एवं इन्स्टीट्यूशन एनोवेशन काउंसिल का आयोजन हुआ। डॉ. जगजीवन राम आजाद ने मानव जीवन में रसायनों के महत्व विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संपूर्ण ब्रह्मांड रसायनों का विशाल भंडार है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिधर भी दृष्टि जाए हमें विविध आकार प्रकार की वस्तुएं नजर आती हैं। यह सभी किसी ने किसी पदार्थ से निर्मित हैं। ये ठोस, द्रव या गैसीय अवस्था में हो सकती हैं। मोटे तौर पर समूचे ब्रह्मांड में दो ही चीज विद्ममान है। पदार्थ तथा विद्युत चुंबकीय विकिरण। रसायन विज्ञान का संबंध हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से है। सुबह की चाय से लेकर रोटी कपड़ा और मकान जैसी बुनियादी ज़रूरतें पूरा करने में रसायनों की अहम भूमिका है। दैनिक इस्तेमाल की चीज साबुन, तेल, ब्रश मंजन, कंघी , शीशा ,कागज कलम, दवात, स्याही, दवाइयां प्लास्टिक आदि रसायन विज्ञान की ही देन हैं । प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि किसी भी संजीव या निर्जीव वस्तु का केमिकल संतुलन बिगड़ने से उस वस्तु का अस्तित्व खतरे में आ जाता है। अतः केमिकल का संतुलन होना अति आवश्यक है। इस अवसर पर डाॅ. उदय प्रताप सिंह डॉ. अजय प्रताप सिंह, जितेंद्र पाठक, जयप्रकाश यादव, डॉ. तनु जैन, विजेंद्र कुमार, शिव नंदन सिंह, अरूण कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन व्याख्यान प्रसार तथा इनोवेशन इक्विटी प्रभारी डॉ. गीता देवी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें