फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दमघोंटू हवा के आगोश में रहा पूरा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। दिन-रात धुंधले आसमान तले सांस लेने में परेशानी झेल रहे लोगों को रविवार को दमघोंटू हवा ने परेशान किया। स्मार्ट सिटी के सेंसरों के अनुसार पूरा शहर प्रदूषण के आगोश में रहा।
विज्ञापन

शहर के तकरीबन सभी क्षेत्रों में एक्यूआई 350 के आसपास दर्ज किया गया। हालांकि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों में हवा की गुणवत्ता माॅडरेट श्रेणी में ही रही। इसमें कुछ योगदान डाटा रिकाॅर्ड करने में तकनीकी दिक्कत का रहा। इसकी वजह से शहर के संजय प्लेस और शास्त्रीपुरम में कुछ देर एक्यूआई रिकाॅर्ड नहीं हुआ।
लोगों को खांसी, सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन की दिक्कत रही। हालांकि जिम्मेदार अफसरों का मानना है कि एक्यूआई 173 रहने की वजह से चिंता की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर के चौराहों पर ये रहा एक्यूआई
(स्मार्ट सिटी के अनुसार)

चौराहा एक्यूआई
श्मशान घाट 341
ईदगाह चाैराहा 339
सदर भट्टी 357
तहसील तिराहा 342
छीपीटोला चाैराहा 350
शहीद नगर 381
हाथी घाट 355

भाटिया पेट्रोल पंप 354
धूलियागंज 348

स्टेट बैंक 340
राजपुर चुंगी 330
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें