फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गल चुका है विद्युत खंभा, गिरा तो हो सकता है हादसा

Wed, 04 Sep 2024 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। कस्बा के वोदर रोड स्थित हाजी अख्तर के धर्मकांटे के सामने जर्जर विद्युत खंभा हादसे को निमंत्रण दे रहा है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। कई बार इस बारे में शिकायत करने के बाद भी विद्युत निगम ने समस्या का समाधान नहीं किया है।
विज्ञापन

हाजी अख्तर के धर्मकांटे के सामने बिजली विभाग द्वारा लगाए गए लोहे का खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है। यह कभी भी गिर सकता है। इसके गिरने से कभी भी आग भी लग सकती है और करंट भी फैल सकता है। इसके बाद भी विद्युत अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कस्बा निवासी समीर कुरैशी, मुहीद आलम, अख्तर हाजी ने बताया कि पोल पर लगे तारों में हाईवोल्टेज करंट प्रवाहित होता है। यदि यह टूटता है तो स्थानीय लोगों को नुकसान पहुंचा सकता है। अत: विद्युत निगम को इस खंभे को हटाकर यहां दूसरा खंभा लगवाना चाहिए। ताकि किसी भी अप्रिय स्थित से निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें