फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कपड़े खरीदने निकली वृद्धा का कफन में लिपटा शव घर लौटा

विज्ञापन
विलाप करते परिजन
विज्ञापन
सैंया। मन में आस्था का भाव लिए रामेश्वरम तीर्थ यात्रा की तैयारियों में जुटीं गंगा देवी (60) बुधवार को घर से कपड़े खरीदने निकलीं तो जीवित वापस नहीं लाैट सकीं। आगरा के सुभाष बाजार में दुकान ढहने की दर्दनाक घटना में उनकी मौत हो गई। हादसे के छठवें दिन सोमवार को शव मिला। पोस्टमार्टम के बाद कफन में लिपटा शव घर पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई। घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। बड़े बेटे सोनवीर सिंह ने मुखाग्नि दी। तीर्थ यात्रा की अधूरी इच्छा के साथ गंगा देवी दुनिया से चली गईं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कुकावर के मजरा नगला तेजा निवासी गंगा देवी का परिवार खुशहाल और संपन्न है। गंगा देवी के तीन बेटे सोनवीर, भूरी सिंह और राजकुमार हैं। दो बेटियां भी हैं। सभी की शादी हो चुकी है। एक बेटा राजकुमार झांसी पुलिस में तैनात है, जबकि पुत्री अनीता की लखनऊ के विकासनगर थाने में तैनाती है। पति केरन सिंह दो पुत्रों के साथ खेती और टेंट का व्यवसाय करते हैं।
गंगा देवी के बड़े बेटे सोनवीर सिंह ने बताया कि मां अगस्त में तीर्थ यात्रा के लिए रामेश्वरम जाने वाली थीं। यात्रा की तैयारी के लिए कपड़े वह खरीदने 8 जुलाई को बेटी अनीता और धेवती अनन्या के साथ सुभाष बाजार गई थीं। वहीं दुकान अचानक भरभराकर गिर पड़ी, जिसमें छह लोग दब गए। अनीता, अनन्या समेत पांच लोगों को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन मां का पता नहीं चला। काफी तलाश के बाद सोमवार को मां का शव मिला।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। मृतका के बेटों के साथ ही तीनों बहुओं, दोनों बेटियों और अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें