आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मंगलवार को कुल 3284 मरीजों का उपचार किया गया। ओपीडी में सबसे अधिक संख्या जुकाम, बुखार और सांस संबंधी शिकायतों वाले मरीजों की रही। त्वचा रोग विभाग में एलर्जी, खुजली से परेशान मरीजों की संख्या भी काफी अधिक दर्ज की गई। कई मरीजों ने आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत और त्वचा पर एलर्जी की शिकायत की।
कोहरे के कारण सड़क दुघर्टनाएं होने से फ्रैक्चर, हड्डी टूटने, शारीरिक दर्द, जोड़ों में दर्द और कमर दर्द से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में पहुंचे। मेडिसिन विभाग के डॉ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि ठंड और नमी के कारण पुराने दर्द के मरीजों की समस्या बढ़ गई है। प्रदूषण के कारण फेफड़ों और सांस रोगियों को सावधानी बरतने, मास्क का प्रयोग करने, गर्म कपड़े पहनने और किसी भी तरह की परेशानी होने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी है।
इन ओपीडी में रहे अधिक मरीज
मेडिसिन- 773
ऑर्थोपेडिक- 328
त्वचा रोग- 248