फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दूसरे दिन भी रहा कोहरे का असर, मुश्किल हुआ सफर

Wed, 27 Dec 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दूसरे दिन भी कोहरे से निजात नहीं मिली। कड़ाके की ठंड के बीच कोहरे से जनजीवन प्रभावित रहा। सबसे ज्यादा प्रभाव यातायात व्यवस्था पर आया। सड़क व रेल परिवहन प्रभावित रहा। पांच ट्रेनें विलंब से आईं। यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं रोडवेज की बसें भी समय से नहीं निकल पाईं। यात्रियों की संख्या कम होने के कारण बसों में चालक, परिचालक को यात्रियों का इंतजार करना पड़ा। कोहरे के कारण दृश्यता मंगलवार की तरह ही बुधवार को भी शून्यता पर रही।बाजार में भी कोहरे का प्रभाव नजर आया। सुबह सब्जी मंडी में सब्जियों की आवक देर से हुई। नतीजा दुकानें भी समय से नहीं खुलीं। 9 बजे तक फुटकर बाजार में मंडी से सब्जी पहुंच पाई। कोहरे कारण सुबह दृश्यता कम होने के चलते किसान देरी सब्जी लेकर थोक सब्जी मंडी पहुंचे। सुबह के समय दूध की डिलीवरी भी देरी से हो सकी। इससे भी लोगों को असुविधा हुई। बाजार में भी दिन कम ही लोग पहुंचे। वहीं, रोडवेज बसों में ठंड के चलते यात्रियों की संख्या कम रही। दृश्यता असामान्य रहने के चलते बसें देरी से गंतव्य की ओर निकलीं।रेल यातायात पर काफी असर रहा। बुधवार को पांच ट्रेनें सायं तक प्रभावित थी। इन ट्रेनों में 5350 फर्रुखाबाद-कासगंज एक्सप्रेस 32 मिनट देरी से आई। इस ट्रेन के आने का समय 7: 55 बजे था यह 8 :28 बजे जंक्शन पर पहुंची। वहीं 5305 कानपुर-लालकुआं 1:25 बजे के स्थान पर 2: 37 बजे स्टेशन पर पहुंची। 5390 फर्रुखाबाद -कासगंज जो 9:30 बजे स्टेशन पर पहुंचती थी। यह ट्रेन 10:27 बजे पहुंची। 05335 काशीपुर-कासगंज 12:45 के स्थान पर 1:13 बजे स्टेशन पर पहुंची। भरतपुर-कासगंज का स्टेशन पर आने का समय 10:50 बजे है। यह ट्रेन 12:13 बजे स्टेशन पर पहुंची। रोडवेज बस स्टैंड से भी दिल्ली रूट पर जाने वाली बसें भी सुबह के समय बिलंब से रवाना हुईं। कई बसें एक-एक घंटे विलंब से चलीं। क्योंकि बसों के चालक परिचालकों को यात्रियों का इंतजार करना पड़ा। वहीं अलग अलग मार्गों पर कोहरे के कारण वाहन रेंगते हुए नजर आए।
विज्ञापन

स्कूलों में आज भी रहेगा अवकाश : कोहरा और कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम सुधा वर्मा ने आज बृहस्पतिवार को अवकाश घोषित किया है। बीएसए राजीव कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। कक्षा 1 से 8 तक संचालित राजकीय, परिषदीय, अर्द्धशासकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई बोर्ड के सभी विद्यालय आज बंद रहेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें