फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर सो रहे किसान के ऊपर डंफर चढ़ा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। घर के बाहर सो रहे किसान के ऊपर मिट्टी से भरा डंपर चढ़ गया। परिजन घायल को टूंडला लेकर आए, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया। आगरा में चिकित्सकों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना पचोखरा के गांव सिकरारी निवासी विजेंद्र सिंह (55 वर्ष) बुधवार रात्रि 10 बजे करीब घर के बाहर सो रहे थे। गांव का ही सोनू उर्फ मटरू मिट्टी से भरा डंपर लेकर वहां पहुंचा तथा चारपाई पर सो रहे विजेंद्र सिंह के ऊपर चढ़ा दिया। विजेंद्र की चीख निकली तो परिजन व आसपास के लोग जाग गए। इस बीच डंपर को छोड़ सोनू भाग गया।
परिजन डंफर की टक्कर से टूटी चारपाई पर पड़े विजेंद्र सिंह को उपचार के लिए टूंडला लाए यहां हालत चिंताजनक होने पर आगरा रेफर कर दिया। आगरा में उपचार से पूर्व ही उनकी मौत हो गई। परिजन शव को गांव ले आए तथा हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पचोखरा पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र कृष्णा ने डंपर चालक सोनू उर्फ मटरू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी संजुल पांडेय ने बताया कि हादसा करने वाले डंपर को जब्त कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें