बूंदाबांदी से बढ़ी ठिठुरन, बेजुवानों को ठंड से बचाने के लिए पहनाई जैकेट
बाह। नये साल के पहले दिन बृहस्पतिवार की शाम बूंदाबांदी से ठिठुरन बढ़ गई है। बूंदाबांदी को किसान आलू, गेहूं, सरसों की फसल के लिए मुफीद मान रहे हैं। हालांकि ठिठुरन बढ़ने से बाह, जैतपुर ब्लॉक के गांव कस्बों में जन जीवन त्रस्त रहा। इसे देखते हुए टीम शिवाय ने बेजुवानों के लिए जैकेट तैयार कराए हैं। शिवा राजावत एवं राजेश ने बताया कि रात में खुले में ठिठुरते बेजुवानों को ठंड से बचाव के लिए बुधवार और बृहस्पतिवार को जैतपुर क्षेत्र में बेजुवानों को जैकेट पहनाए गए। बीमार मिले गोवंश का इलाज कराया, अलाव जलवाया।
बूंदाबांदी से बढ़ी ठिठुरन, बेजुवानों को ठंड से बचाने के लिए पहनाई जैकेट