चंबल के जंगल में फंसे गौवंश का रेस्क्यू, गौशाला में कराया इलाज
पिनाहट। चंबल नदी के जंगल क्षेत्र में राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के गो सेवकों ने जंगल में तीन दिनों से असहाय अवस्था में पड़े एक गोवंश का रेस्क्यू किया है और उसे जंगल से बाहर निकालकर सुरक्षित गोशाला में पहुंचाया, जहां पशु चिकित्सक को बुलाकर गोवंश का उपचार कराया गया। इस दौरान गोरक्षा जिला अध्यक्ष अमन परिहार, जिला मंत्री हिमांशु शर्मा, विक्की परिहार, कौशल तोमर, अमन शर्मा, मोहन ओझा, सुआ ओझा, अभिषेक परिहार एवं शांतनु शर्मा मौजूद रहे।