देवी गंगा को समर्पित पर्व गंगा दशहरा शुक्रवार को मनाया जा रहा है। इस पर्व को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है।
इसे गंगावतारण भी कहा जाता है। जिसका अर्थ होता है गंगा का अवतार। शुक्रवार को गंगा दशहरा के मौके पर आगरा, मथुरा, कासगंज फिरोजाबाद में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।
कासगंज में गंगा स्नान करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यहां स्नान करने में श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसलिए प्रशासन की ओर से इंतजाम किए गए थे।