खेडा राठौर में संग्राम सिंह ने मां के खाते में साइबर फ्रॉड की रकम वापस लौटने पर जताई खुशी
बाह। खेड़ा राठौर के महुआशाला गांव की राजकुमारी के एसबीआई खाते से फोन पे के माध्यम से साइबर फ्रॉड ने दूसरे खाते में 7,270 रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। 24 जुलाई को राजकुमारी के बेटे संग्राम सिंह ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर खेड़ा राठौर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई शुरू की। टीम ने एसबीआई और लेनदेन में शामिल फोन पे गेटवे से संपर्क कर जिस खाते में धनराशि ट्रांसफर हुई थी, उसे होल्ड कराया। एसओ जैतपुर ने बताया कि तकनीकी जांच के बाद बुधवार को पुलिस राजकुमारी के मूल खाते में 7,270 रुपये की धनराशि वापस कराने में सफल रही। राजकुमारी के बेटे संग्राम सिंह ने पुलिस की कार्रवाई पर खुशी का इजहार किया। एसओ ने साइबर अपराध की शिकायत थाने या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराने का आह्वान किया। जिससे समय रहते ठगी की रकम को फ्रीज कराया जा सके। संवाद