भोगांव। बंटवारे के एक मुकदमे में एसडीएम ने स्थगन आदेश पारित किया। इसके बाद भी विवादित भूमि का बैनामा निबंधित कर दिया गया। गांव सहारा निवासी मुकेश भदौरिया ने मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि उनकी जमीन बंटवारे का एक मुकदमा एसडीएम न्यायालय में विचाराधीन है। एसडीएम कोर्ट से विवादित जमीन की बिक्री पर रोक है। दोनों पक्ष को यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए गए हैं।आरोप है कि स्थगन आदेश के बाद भी विवादित भूमि का बैनामा रजिस्ट्री करा दिया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी से मामले में गहनता से जांच कर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
सराफा की दुकान में चोरी का केस दर्ज
कुरावली। कस्बा स्थित सराफा की दुकान में चोरी के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। मोहल्ला महाजनान स्थित नमन ज्वैलर्स के मालिक नितिन वर्मा न बताया कि मंगलवार की दोपहर बुलट सवार दो युवक दुकान पर आए। सोने के कुंडल दिखाने के बहाने बातों में उलझा लिया। मौका पाकर डिब्बे में रखी सोने के कुंडल-टॉप्स की थैली चोरी कर भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर खुलासे के प्रयास शुरू कर दिए हैं।