फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में नहीं चलता शासन का फरमान, जारी है शिक्षकों के अटैचमेंट का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए शासन स्तर पर अटैचमेंट पर रोक लगी हुई है। शासन के आदेश हैं कि एकल विद्यालय कोई न हो। जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग में शासन का फरमान नहीं चलता है। यहां नियमों की अनदेखी कर 50 से ज्यादा अटैचमेंट हैं। जबकि कई विद्यालय एकल रह गए हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक अपनी सुविधा के अनुसार अटैचमेंट करा लेते हैं। जनपद में एक ब्लॉक को बदलकर दूसरे ब्लॉकों में अटैचमेंट कर दिया है। विशेषकर उन शिक्षकों के अटैचमेंट हैं, जो अन्य जनपदों में निवास करते हैं। अटैचमेंट का फायदा उठाकर अधिकांश दिन पढ़ाने नहीं आते। इन शिक्षकों को शिक्षाधिकारियों का पूरा संरक्षण है।
केस नंबर एक
एका ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल डोरसा में तैनात शिक्षक शानू गुप्ता को फिरोजाबाद ब्लॉक के विद्यालय में अटैचमेंट कर दिया है। डोरसा में अब एक ही शिक्षक तैनात है। इससे शिक्षा पूरी तरह प्रभावित है।
विज्ञापन

केस नंबर दो
एका ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल नगला तुला में तैनात शिक्षक देवेंद्र कुमार का नारखी ब्लॉक के प्राइमरी नगला असन में अटैचमेंट चल रहा है। विद्यालय नगला तुला में कोई शिक्षक नहीं बचा। इस विद्यालय में दूसरे विद्यालय के शिक्षक को अटैच कर दिया है।
केस नंबर तीन
प्राइमरी नगला भीम में तैनात शिक्षक अशोक कुशवाहा को उच्च प्राइमरी सुजायतपुर में अटैच किया है। पहले विद्यालय में दो शिक्षक थे। अब एक शिक्षक ही हैं। जो प्रशासनिक कार्यों में रहते हैं।
हम ब्लाकों से रिपोर्ट मांगेंगे। शिक्षकों के अटैचमेंट निरस्त किए जाएंगे। स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसका विशेष तौर पर ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

डा. अरविंद पाठक - बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें