फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला मुकुंद में मंगलवार को विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस को ससुरालीजन ने खुदकुशी किए जाने की जानकारी दी। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव नगला मुकुुंद निवासी योगेश कुमार की शादी करीब दो साल पहले 25 वर्षीय शिवानी के साथ हुई थी। योगेश बाहर रह कर प्राइवेट नौकरी करता था, लेकिन तबियत खराब होने की वजह से घर पर ही इलाज करा रहा था। मंगलवार को शिवानी के कमरे में जाकर देखा तो शव कमरे में एंगल पर स्टॉल के सहारे फंदा पर लटक रहा था। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें