घिरोर।
कस्बा निवासी एक युवक बृहस्पतिवार की शाम दुकान का तकादा करने के बाद घर लौटा। कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्मार्टम को भेजा।कस्बा निवासी ऋषभ गुप्ता (24) किराए के मकान में मां और दो भाइयों के साथ रह रहा था। वह घर के पास ही परचून की दुकान किए था। शाम को ऋषभ औछा क्षेत्र से तगादा कर घर वापस आया। दुकान पर भाई को बैठाने के बाद कमरे में जाकर खुदकुशी कर ली। मां जब घर आई और बेटे के कमरे की ओर गई। ऋषभ का शव फंदे पर लटका देख चीख निकल गई। अंदर से बंद दरवाजे को लोगों की मदद से तोड़ा। आनन फानन में सीएचसी गोधना ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई में चिकित्सको ने ऋषभ को मृत घोषित कर दिया । हादसे के बाद मृतक के घर में चीख पुकार मची है।